वैश्विक स्तर पर भारतीय ज्ञान-परंपरा और विश्वबंधुत्व के संदेश को नई दिशा देते हुए पनामा में एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक व सांस्कृतिक वार्ता संपन्न हुई। दक्षिण अमेरिकी देश पनामा के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (MICI) में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षण निदेशक एस. हरदीप सिंह भुल्लर के विशेष आमंत्रण पर स्वामी रामात्मानन्द गिरि महाराज ने मंत्रालय का दौरा कर द्विपक्षीय संवाद में भाग लिया।

इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु योग तथा आयुर्वेद जैसी प्राचीन पद्धतियों के माध्यम से मानव समाज के समग्र कल्याण को बढ़ावा देना रहा। बातचीत के दौरान स्वामी रामात्मानंद गिरि ने सनातन धर्म के सार्वभौमिक मूल्यों और 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना को रेखांकित करते हुए वैश्विक शांति और सौहार्द की आवश्यकता पर बल दिया।

वार्ता में भारत और पनामा के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, परस्पर सद्भाव तथा दोनों देशों की साझा प्रगति एवं आर्थिक-सांस्कृतिक उन्नति के नए अवसरों को विकसित करने पर सहमति व्यक्त की गई।

यह संवाद प्राचीन भारतीय आध्यात्मिक दर्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने तथा भविष्य में भारत और पनामा के मध्य घनिष्ठ संबंधों को नया आयाम प्रदान करने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा।