नेपाल एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर चुका है। काठमांडू में गुरुवार को खेले गए एसीसी प्रीमियर कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ओमान को हराकर फाइनल में जगह बनाने के साथ ही नेपाल ने इस प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।

प्रीमियर कप के नियमों के अनुसार, फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों के अलावा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम भी इमर्जिंग एशिया कप के लिए पात्र होती है। हालांकि, मुख्य एशिया कप में जगह बनाने के लिए प्रीमियर कप का फाइनल मुकाबला जीतना अनिवार्य होता है।

ADVERTISEMENT Max Tiger INLINE

अब फाइनल मुकाबले में नेपाल का सामना संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से होगा। यह खिताबी मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।