मध्य एवं दक्षिण अमेरिकी देश पानामा में सनातन अध्यात्म, योग और भारतीय सांस्कृतिक चेतना की प्रासंगिकता पर एक विशेष संवाद का आयोजन हुआ। जूना अखाड़े के सुप्रसिद्ध संन्यासी एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक स्वामी रामात्मानंद गिरी जी महाराज ने अपने विदेशी प्रवास के दौरान स्थानीय उद्योग जगत के शीर्ष प्रतिनिधियों के साथ मानव जीवन में आध्यात्मिक उन्नति और सद्भाव पर विचार साझा किए।
पानामा शहर के अपने दौरे के दौरान महाराज जी का वी.आई.पी. हाउसिंग एवं पोर्ट्स सेक्टर के जाने-माने व्यवसायी पेप फ्रेडमैन तथा वी.आई.पी. हाउसिंग की सीईओ एलीना ए. डी. फ्रेडमैन के निवास स्थान पर आतिथ्य सत्कार किया गया। मेजबानों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर भावपूर्ण सम्मान दिया तथा अपने व्यावसायिक परिसरों का अवलोकन भी कराया।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान भारतीय संस्कृति, ध्यान-साधना, योग की वैश्विक महत्ता तथा आधुनिक युग में मानसिक शांति और आत्मिक प्रगति जैसे मूल विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। स्वामी जी ने मानव जीवन को संतुलित और गरिमामय बनाने में प्राचीन सनातन पद्धतियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनातन परंपराओं एवं आध्यात्मिक जागरूकता का ध्वज फहराने की यह पह