काठमांडू स्थित सिंहदरबार में प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय में आज नेपाल के प्रधानमंत्री वालेंद्र शाह से भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान विदेश सचिव मिस्री ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संदेश साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री शाह की आगामी भारत यात्रा को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए नई दिल्ली में तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं।
मुलाकात के दौरान सीमा पार कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि की जानकारी दी गई। विदेश सचिव मिस्री ने प्रधानमंत्री शाह को अवगत कराया कि भारत के अयोध्या से नेपाल के जनकपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आज ही इस रेल मार्ग पर सफल ट्रायल रन भी पूरा कर लिया गया है।
आपदा राहत के दौरान भारत द्वारा दिखाई गई त्वरित सहायता पर प्रधानमंत्री वालेंद्र शाह ने आभार जताया। हाल ही में आई विनाशकारी रसुवा-भोटेकोशी बाढ़ के बाद भारत सरकार द्वारा 'फर्स्ट रेस्पॉन्डर' के रूप में तत्काल राहत सामग्री और खोज-बचाव दल भेजने के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया। इसके अलावा, संकट के समय भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फोन पर व्यक्त की गई एकजुटता और संवेदना के प्रति भी नेपाल सरकार ने आभार प्रकट किया।
बैठक में दोनों देशों के बीच ऊर्जा, जल संसाधन, व्यापार-पारगमन और नागरिक उड्डयन से जुड़े द्विपक्षीय तंत्र की नियमित बैठकों के सफल समापन की समीक्षा की गई। साथ ही, प्रधानमंत्री वालेंद्र शाह ने नेपाल में खेल क्षेत्र के