नेपाल के वीरगंज में आयोजित एक विचार गोष्ठी में हिंदू राष्ट्र की पुनःस्थापना और संविधान संशोधन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
राष्ट्रीय एकता दल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्सा जिला अध्यक्ष विकाऊ भंडारी थारू ने की, जबकि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष विनय यादव मुख्य अतिथि रहे।
वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा संविधान देश की पहचान और बहुसंख्यक जनता की भावना को पूरी तरह नहीं दर्शाता, इसलिए संविधान संशोधन कर नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में अकलश कुशवाहा, रामनाथ यादव, अवधेश साह, मनोज सिंह, देव बाबू प्रसाद कुर्मी, कृष्ण मोहन सहनी और रविंद्र यादव सहित नेताओं ने सांस्कृतिक पहचान और दीर्घकालिक शांति के लिए हिंदू राष्ट्र को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम का संचालन युवा नेता विवेक कुशवाहा ने किया, जिसमें बुद्धिजीवी, नागरिक समाज के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।